हिलसा: बलवापर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला हुई जख्मी
Hilsa, Nalanda | Sep 15, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के बलवापर गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा में लाया गया। जख्मी महिला की पहचान बलवापर गांव निवासी विभा देवी के रूप में किया गया है। इलाज के दौरान विभा देवी ने बताई की पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट हुआ है जिसमें वह जख्मी हो गई है।