महमूदाबाद तहसील परिसर स्थित लॉयर्स एसोसिएशन सभागार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम में आशा मौर्य सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में अध्यक्ष सुरेन्द्र पटेल, महामंत्री अरुण यादव समेत अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।