बरेली: हाफिजगंज थाना क्षेत्र के चैनामुरारपुर की रहने वाली महिला ने पति पर लगाया दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकलने का आरोप
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के चैनामुरारपुर की रहने वाली महिला ने पति पर दहेज के लिए मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाया है। वहीं महिला ने जेठ पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया है। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से भी की लेकिन थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत कि है।