कोलारस: रिजोदा गांव में एक घर में बने भैंस के बाड़े में निकला 8 फीट लंबा अजगर, वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगल में छोड़ा
रिजोदा गांव में एक किसान के घर के आंगन में बने भैंस के बाड़े में 8 फ़ीट लंबा अजगर दिखा। घर के सदस्यों ने हिम्मत जुटाकर अजगर को मिट्टी के घड़े में कैद कर लिया। इसके बाद अजगर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया गया। वन विभाग की टीन अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।