औरैया: फफूंद क्षेत्र के खानपुर तिराहा के पास दो बाइकों में हुई टक्कर, होमगार्ड समेत 2 लोग घायल
फफूंद थाना क्षेत्र के खानपुर तिराहा पर दो बाईकों में हुई टक्कर से होमगार्ड समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायल अवस्था में दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिबियापुर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस से मामले की जांच में जुटी है।