आरा: आरा से एक्सप्रेस और मेल ट्रेन से रोज सफर करने वाले यात्रियों के लिए टिकट के दाम में हुई बढ़ोतरी
Arrah, Bhojpur | Dec 27, 2025 आरा से पटना, बक्सर और मुगलसराय जैसे शहरों तक रोज़मर्रा की रेल यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों के लिए सफर अब पहले से महंगा हो जाएगा।दानापुर रेल मंडल ने मेल-एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के अनारक्षित टिकटों के किराए में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।जिसका सीधा असर डेली पैसेंजर्स और लोकल यात्रियों की जेब पर पड़ने वाला है।