नंदनगर, भुईयाडीह निवासी 10 वर्षीय दिव्यांग कृष्ण यादव के लिए शनिवार का दिन विशेष रहा, जब विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वयं उसके घर पहुंचकर 3:00 बजे अपने हाथों से व्हीलचेयर प्रदान की। व्हीलचेयर मिलने से बच्चे के दैनिक जीवन की परेशानियों में काफी कमी आएगी और उसकी दिनचर्या अब पहले से अधिक सुगम हो सकेगी।