आगरा: दाऊजी मिष्ठान भंडार की कमलानगर सहित सभी ब्रांचों पर स्टेट जीएसटी का छापा, मचा हड़कंप
Agra, Agra | Feb 19, 2026 आगरा में दाऊजी मिष्ठान भंडार की सभी प्रमुख शाखाओं पर स्टेट जीएसटी विभाग ने एक साथ छापा मारा। करीब 30 अधिकारियों की टीम ने नुनिहाई, कमला नगर और भगवान टॉकीज स्थित ब्रांचों पर पहुंचकर बिलिंग व दस्तावेजों की जांच शुरू की। अचानक कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। विभाग रिकॉर्ड खंगालने में जुटा है।