आरा: आनंद नगर पुल के समीप हथियारबंद अपराधियों ने युवक मारी गोली, सदर अस्पताल में भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jun 30, 2024 शहर के टाउन थाना क्षेत्र के आनंद नगर पुल के समीप रविवार की रात हथियारबंद अपराधियों ने युवक को गोली मार दी। जख्मी युवक को गोली दाहिने पैर में घुटने के नीचे लगी है। जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद हाईवे पुलिस द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। घटना को लेकर आसपास की इलाके में सनसनी मच गई है।