औरैया: शहर के आवास विकास कालौनी में एक युवक द्वारा आरटीओ की गाड़ी के चालक को ईंट मारकर किया घायल,पुलिस से शिकायत
गालीगलौज कर रहे युवक का विरोध करना आरटीओ की गाड़ी के चालक को महंगा पड़ गया। आक्रोशित युवक ने ईंट मारकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने घायल को डाक्टरी के लिए भेजा। शहर के आवास विकास कालोनी निवासी बालकृष्ण ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह वह दूध लेने गया था। जहां एक युवक द्वारा गाली गलौज की जा रही है। विरोध करने पर युवक ने उस पर ईंट से प्रहार कर।