झाडोल: श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर श्री हरिहर धाम बदराणा में भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Jhadol, Udaipur | Aug 26, 2024 प्रात:काल सवादस बजे भगवान हरिहर जी के मुख्य मंदिर में मंदिर के मुखिया चंद्रकांत सांचीहर एवं श्रीहरिहर धर्म महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजपरिवार के अमरसिंह झाला की उपस्थिति में माधव सांचीहर,चंदन , निखिल , नवीन की टीम ने पौराणिक परंपरा अनुसार सैकड़ो वर्ष पुरानी परंपरा के तहत भगवान श्री हरिहर को शुद्ध जल , दूध दही , सकरा , शहद , घिरत का अलग-अलग अभिषेक कराया गया।