चक्रधरपुर की रेलवे महात्मा गांधी सभागार में मंगलवार शाम सात बजे 39वां ऑल इंडिया इंटर रेलवे बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में देशभर से आए 85 बॉडी बिल्डर ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को बॉडीबिल्डरों ने अपना दमखम दिखाया।