गढ़वा: लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित तैयारियो को लेकर उपायुक्त ने समाहरणालय में की बैठक
Garhwa, Garhwa | Mar 11, 2024 गढ़वा समाहरणालय स्थित सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित निर्वाचन से जुड़े तैयारियों को लेकर बैठक किया गया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी एवं विभिन्न कोषांग के नोडल पदाधिकारी को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन के कार्य को करने का निर्देश दिया गया।