ग्राम मदाना में रविवार को दोपहर 12 बजे को इलाई माता समरस हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन मदाना मंडल के सरस्वती शिशु मंदिर में हुआ, जिसमें मदाना मंडल के अधीन आने वाले मदाना, तिगजपूर, सिलेपूर, खेड़ा राम खेड़ा, श्याम अय्यपूर, गोदना, माली खेड़ी, अलीसर खेड़ा, मुकाती खेड़ा, खरसोदा और चौकी महाराणा गांवों के लोग शामिल हुए।