अररिया: सिरसिया राइस मिल के समीप चार पहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की हुई मौत
Araria, Araria | Jan 30, 2025 अररिया- फारबिसगंज मार्ग में सिरसिया राइस मिल के समीप चार पहिया वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. जिसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना फारबिसगंज थाना पुलिस को दी गई.