मिर्ज़ापुर: समोगरा में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग हुए जख्मी, बाइक चालक लालगंज के बसही कला से मिर्जापुर किसी काम से आ रहे थे
लालगंज थाना क्षेत्र की बसही कला गांव के रहने वाले दो बाइक सवार समोगरा में आपस में भिड़ गए। इससे तीन लोग घायल हो गए। मंडलय अस्पताल में बाइक पर सवार बाल बाल बच्चे अड्डू ने बताया कि राजेश और महेंद्र जो गांव के ही हैं। वह किसी काम से मिर्जापुर आ रहे थे वह भी साथ में थे। आगे चल रहे राजेश ने अचानक समोगरा में अपनी बाइक घुमा दी, जिससे पीछे चल रहे महेंद्र भिड़ गए।