मंदसौर: नए साल की शुरुआत देव दर्शन से; पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़; बाबा का हुआ नयनाभिराम श्रृंगार
नए वर्ष 2025 की शुरुआत देव दर्शनों से साथ हुई। मंदसौर शहर में भगवान पशुपतिनाथ के दर्शनों के लिए सुबह से भक्तों की भीड़ रही। मंदसौर शहर और आसपास के क्षेत्रों सहित अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने नव वर्ष की शुरुआत बाबा पशुपतिनाथ के दर्शन से की। इसके साथ ही जिले ने अन्य मंदिरों में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।