पररिया पंचायत वार्ड नंबर 03 में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से तीन परिवारों का घर और चारपहिया वाहन, बकरी, कपड़ा, फर्नीचर व जेवर समेत करीब 15–16 लाख का सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों और दो दमकलों की सहायता से दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। अंचलाधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर पीड़ितों को सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।