बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में जमीनी विवाद में दबंग युवक को जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में दबंगों द्वारा जमीनी विवाद में युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।