जौनपुर: पट्टीनरेंद्र पुर में बदमाशों ने हार्डवेयर व्यवसाई को मारी गोली घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती
खुटहन स्थानीय थाना क्षेत्र के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार के खुटहन मार्ग पर हार्डवेयर की दुकान चलाने वाले व्यवसायी को बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। घटना गुरुवार देर शाम की है जिला अस्पताल पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घायल से घटना की जानकारी ली और तीन टीमों का अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए गठन कर दिया ।