औरैया: कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति के सामने सड़क पार कर रहे खानपुर निवासी युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, किया गया रेफर
सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खानपुर निवासी इकबाल पुत्र रफीक मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे किसी काम से मंडी समिति में जा रहे थे। जब वह सड़क पार करने लगे तभी इटावा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही इकबाल उछलकर दूर जा गिरा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी एंबुलेंस को दी।