बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज पुल के नीचे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की हुई मौत
बारादरी थाना क्षेत्र के श्यामगंज पुल के नीचे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही शुरू कर दी है। मृतक युवक ललित कालीबाड़ी थाना बारादरी का रहने वाला है।