शाहजहांपुर: जैतीपुर थाना क्षेत्र के माडर गांव के युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत, पूर्व विधायक ने परिवार से की मुलाकात
दरअसल वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जैतीपुर निवासी रमेश यादव के रूप में हुई है। रमेश अपनी ससुराल में मकान का लिंटर देखकर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जैतीपुर थाना क्षेत्र के माडर गांव के रहने वाले 30 वर्षीय रमेश यादव खेतीबाड़ी और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।