गोवर्धन थाना क्षेत्र मे सेवड़ा से ग्राम गाजीगढ़ जा रहे एक युवक की मोटरसाइकिल से शनिवार को हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार नेत्रपाल धाकड़ निवासी ग्राम गाजीगढ़ अपनी मोटरसाइकिल से सेवड़ा से गाजीगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ऊंची खरई और गिरमानी के बीच अचानक गिर्राज कुशवाहा सामने आ गया ओर टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए।यह जानकारी शनिवार शाम 7 बजे प्राप्त हुई है।