नाथनगर: पीपरपाती रैन बसेरा के पास स्कूल वैन में लगी आग, स्थानीय लोगों की तत्परता से टली बड़ी घटना
ललमटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरपाती स्थित रैन बसेरा के समीप एक निजी विद्यालय की वैन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।