बरेली: सीडीओ ऑफिस फूंकने की कोशिश, बीओबी के आरएम को जिंदा जलाने के लिए लगा दी परिसर में आग, आग लगने मचा हड़कंप
सीडीओ ऑफिस फूंकने की कोशिश की गई। बीओबी के आरएम को जिंदा जलाने के लिए परिसर में आगा लगा दी। दिल्ली मेट्रो की दीवार पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी भरे संदेश लिखने वाले बुलंदशहर निवासी सहायक बैंक मैनेजर अंकित गोयल ने बुधवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के अंचल कार्यालय आग लगाने के बाद सीडीओ ऑफिस को जलाने की कोशिश की।