बरेली: थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव भिटौरा में सड़क हादसे में जियो कंपनी के स्टोर मैनेजर की मौत, साली,घायल
सुबह के समय साली को सिटी स्टेशन पर छोड़ने जा रहे जियो कंपनी के स्टोर मैनेजर की बाइक को तेज गति से जा रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वहीं उसकी साली गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।