बस्ती: बस्ती स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने पुरस्कार में मिले शर्ट को फाड़ा
Basti, Basti | Dec 21, 2025 बस्ती जिले में चल रहे सांसद खेल स्पर्धा 2024- 25 के पुरस्कार वितरण के दौरान मिले टी शर्ट को खिलाड़ियों ने गुणवत्ता विहीन बताकर फाड़ दिया है। घटना रविवार की है जब मुख्य अथिति संगीता यादव पुरस्कार वितरण कर रही थी। ठीक उसी समय उनके सामने ही खिलाड़ियों ने पुरस्कार में मेरे टी शर्ट को फाड़ दिया और हंगामा काटा है।