सिवनी के बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है। रविवार को बताया गया की युवती तबियत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया था। जहां युवती की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।