मिर्ज़ापुर: विंध्याचल के विजयपुर पहाड़ी के पास ब्रेक फेल होने से गिट्टी लदा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल, आवागमन हुआ बाधित
विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर पहाड़ी के पास गुरुवार की रात लगभग 11:00 बजे मध्य प्रदेश से गिट्टी लेकर औराई जा रहा ट्रक का ब्रेक फेल हो गया ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और गीटिया बिखर गई जिससे गयपुरा लालगंज मार्ग पर गुरुवार रात से लेकर शुक्रवार सुबह तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित रही हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया।