पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र सलगा पहाड़ में गिरने के कारण एक वृद्ध व्यक्ति घायल हो गया। घायल का नाम दिवांश सोरेन है जो गोहड़ा,राजपुरा गाँव का रहने वाला है। मंगलवार की शाम उसके घरवालों के द्वारा उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घरवालों ने बताया कि वो धान देखने झेत गया था,वापस आने के दौरान ये घटना घट गई।