सहार: कोलोडिहरी गांव में रोटी की आस बनी राख, किसान की मेहनत एक पल में स्वाहा, पुआल की टाल में लगी आग, 5 बीघा पुआल जलकर राख
चौरी थाना क्षेत्र के कोलोडिहरी गांव में मंगलवार को अचानक पुआल की टाल में आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में करीब पांच बीघा पुआल जलकर पूरी तरह राख हो गया, जिससे किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।जानकारी के अनुसार कोलोडिहरी गांव निवासी पारन साह, पिता स्व. सतनारायण साह, ने अपने खेत की पुआल को टाल बनाकर रखा था। मंगलवार को अचानक पुआल की टाल