मोठ: मौठ नगर में रोजगार मेले का किया गया आयोजन, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत रहे मौजूद
Moth, Jhansi | Jan 23, 2024 उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत मौठ नगर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेले में करीब एक दर्जन कंपनियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान 387 बच्चों ने इस वृहद रोजगार मेले में प्रतिभाग किया, जिनमें से करीब दो दर्जन छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने कहा कि बुंदेलखंड पर सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की नजर है, यहां के छात्र-छात्राएं कौशल विकास के माध्यम से आगे बढ़ें।