रामपुर मथुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत समदा स्थित गौशाला में कार्यरत केयरटेकरों को पिछले 15 महीनों से वेतन नहीं मिला है। भुगतान न होने के कारण मटरू और विक्का ने काम पर आना बंद कर दिया, जिससे अब केवल तीन कर्मचारी सैकड़ों गौवंश की देखरेख कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि वेतन खातों में भेज दिया गया है, जबकि कर्मचारियों का दावा है कि उन्हें एक भी रुपया नहीं मिला