मकर संक्रांति के अवसर पर फुल्लीडुमर प्रखंड के प्रसिद्ध झरना मेला का उद्घाटन बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव, अमरपुर के विधायक सह पूर्व मंत्री जयंत राज कुशवाहा एवं बिहार जिला पार्षद संघ के अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर नेताओं ने झरना के विकास के लिये किये गए कार्यों एवं भावी योजनाओं को रेखांकित किया।