नुआंव: होंडा एजेंसी के समीप बाइक के पहिए में कपड़ा फंसने से बाइक पलटी, पति-पत्नी हुए घायल
Nuaon, Kaimur | Mar 10, 2025 होंडा एजेंसी के समीप सोमवार की शाम बाइक के पहिए में बाइक पर बैठी महिला का कपड़ा फस गया। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए। मौके पर उपस्थित डब्लू चौबे एवं स्थानीय लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायलों को पहुंचाया गया। जहां इलाज जारी है ।घायल संजू देवी व उनके पति टन-मन राम बढुपर के बताए जाते हैं