मोतिहारी: गणतंत्र दिवस के अवसर पर एनसीसी के छात्र-छात्राओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र
सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर अरेराज में विभिन्न अवसरों पर आयोजित मेला में MSSG कॉलेज अरेराज के NCC छात्र/छात्राओं के द्वारा भीड़ प्रबंधन में प्रशासन को उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया गया है।अनुमंडल पदाधिकारी अरेराज के द्वारा 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के अवसर उक्त महाविद्यालय के NCC छात्रों को प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।