गरौठा: गुरसरांय थाना क्षेत्र में मड़पुरा के समीप सड़क हादसा, बाइक सवारों की गैस सिलेंडर से भरी पिकअप से टक्कर, एक की हालत नाज़ुक
रविवार को सुवह लगभग 11 बजे गुरसरांय थाना क्षेत्र के ग्राम मड़पुरा के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम नरी निवासी रतन सिंह (पुत्र रामहेत, उम्र लगभग 50 वर्ष) व रघुवीर (पुत्र हीरालाल, उम्र लगभग 45 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से गुरसरांय पच का सामान खरीदने आ रहे थे।