बरेली: थाना अलीगंज के हरपाल के दरवाजे पर बारातियों का विवाद, विरोध करने पर हरपाल पर जानलेवा हमला
बरेली। थाना अलीगंज के गांव घाट का रहने वाला 28 वर्षीय हरपाल ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले राठौर बाली गली में बारात आई थी। बारात में डीजे पर गाने लगाने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके चलते हरपाल अपने दरवाजे पर खड़ा था। विवाद करने वाले लोग झगड़ा करते-करते हरपाल के दरवाजे पर आ गए। हरपाल ने इसका विरोध किया तो बारातियों ने हरपाल के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया।