देवेंद्रनगर: देवेंद्रनगर पुलिस थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक राकेश सिंह बघेल का आकस्मिक निधन,अंतिम संस्कार में पन्ना एसडीओपी सम्मिलित हुए
सतना जिले के दिदौंध निवासी 56 वर्षीय उप निरीक्षक राकेश सिंह बघेल का 11अगस्त की सुबह कटनी में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम में किया गया। राकेश सिंह बघेल ने देवेंद्रनगर थाने में आरक्षक से लेकर प्रधान आरक्षक, एएसआई और उप निरीक्षक के रूप में सेवा दी थीनगरवासियों से उनका गहरा संबंध था और वे पूरे नगर में एक परिवार के सदस्य की तरह थे