गाडरवारा: कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप लोलरी में नागरिकों से मुलाकात करने के बाद गाडरवारा में होली मिलन समारोह में शामिल हुए
भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप सिंह द्वारा अपने गृह निवास लोलरी में क्षेत्रीय नागरिकों से मुलाकात की है। साथ ही गाडरवारा नगर में अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राव उदय प्रताप ने कहा कि होली पुरानी परंपरा का पर्व है जिसमें हर सामाजिक नागरिक आगे आकर भाईचारे से पर्व को मनाता है।