कुलपहाड़: चारुआ में बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य समापन, नेताओं का लगा जमावड़ा, पठारी ने जीता फाइनल
चारुआ क्षेत्र में आयोजित बजरंग क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को भव्य समापन हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रेलवे स्टेशन बेलाताल और पठारी टीम के बीच खेला गया, जिसमें पठारी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रेलवे स्टेशन बेलाताल को पराजित कर खिताब अपने नाम किया।फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।