फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर पावर सब-स्टेशन के पास सड़क दुर्घटना, एक महिला व बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी, भागलपुर रेफर
खेसर-रामपुर मार्ग में पावर सब-स्टेशन के समीप सड़क दुर्घटना में एक महिला एवं एक बाइक चालक बुरी तरह जख्मी हो गए। घटना रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे की है। जख्मी बाइक चालक समीप के 45 वर्षीय आमाटीकर गांव के रामप्रवेश यादव एवं पास के ही बिशनपुर गांव की 40 वर्षीय गुड़िया देवी है। घटना के बाद दोनों ज़ख्मियों को फुल्लीडुमर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया।