बाड़मेर: BSF के 60 वर्ष पूरे होने पर जम्मू से बाड़मेर पहुंची बाइक राइडर्स की रैली का बाड़मेर में जोरदार स्वागत
Barmer, Barmer | Nov 15, 2025 सीमा सुरक्षा बल (BSF) के 61वें स्थापना दिवस पर जम्मू कश्मीर से रवाना हुई बाइक रैली शनिवार शाम 5.00 बजे बाइक रैली बाड़मेर पहुंची।रैली में 60 बाइक राइडर्स शामिल हैं। इसमें 4 बीएसएफ की महिला जवान शामिल हैं। रैली का मकसद नशा मुक्ति और देश भक्ति का संदेश देना है।बीएसएफ 47वीं बटालियन मुख्यालय पर अधिकारियों, जवानों और स्कूली बच्चों ने रैली का स्वागत किया गया।