आरा: गड़हनी थाना में तैनात जमादार और चौकीदार के बीच मारपीट का वीडियो हुआ वायरल,एसपी के द्वारा लिया गया संज्ञान
Arrah, Bhojpur | Feb 6, 2024 पूरा मामला गड़हनी थाना क्षेत्र के गड़हनी बाजार स्टेट बैंक के समीप की बताई गई है.मारपीट कर रहा जमदार का नाम बालेश्वर साह है जबकि चौकीदार का नाम पंकज बताया गया जो कि गड़हनी थाना क्षेत्र के सुवरी गांव का चौकीदार है.गड़हनी बाजार पर दुकान चलाने वाले रमीज के द्वारा बताया गया कि 3 फरवरी के शाम की ये घटना है। इस मामले में दोनो से एसपी के द्वारा स्पस्टीकरण पूछा गया है