Public App Logo
Profile Picture

Lohardaga Police

@lohardagapolice
5247Followers
2Following
लोहरदगा पुलिस की लोहरदगा वासियों से अपील ।
पुलिस अधीक्षक लोहरदगा के निर्देश पर महिला था0प्र0 द्वारा ग्रामीण से मिलकर डायन बिसाही एवं अन्धविश्वास से संबंधित  जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया तथा किसी प्रकार की सूचना पर नजदीकी थाना व डायल-100/112 पर सूचित करने का निर्देश दिया गया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोहरदगा  में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक के देखरेख में पुलिस अधीक्षक लोहरदगा, उपायुक्त लोहरदगा एवं जिले के वरीय पदाधिकारी/जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा योग अभ्यास किया गया।
लोहरदगा था0 का0 सं0-116/23,दि0- 08/05/23 धमकी देने एवं लेवी मांगने के मामले में पु0 अधीक्षक लो0 द्वारा टीम गठित कर तकनीकी व सूचना के आधार पर गुमला सिसई से तीन अभियुक्तों को 01 देसी कट्टा,4 मोबाइल,1 स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक लोहरदगा द्वारा  पावरगंज चौक में वाहन चेकिंग अभियान चला कर टैफिक नियमो का पालन करने वालो को प्रोत्साहित किया गया एवं टैफिक नियमो का उल्लघन करने वालो का वाहन जप्त कर चालान काटा गया।
किस्को एवं बगडू थाना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवो में महिला थाना प्रभारी द्वारा डायन प्रथा एवं महिला सुरक्षा, महिला जागरूकता इत्यादि बातों पर चर्चा करते हुए जागरूकता अभियान चलाया गया ।
पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को मिले सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अ0पु0अधीक्षक(अभि0) के नेतृत्व में टीम गठित कर PLFI के तीन सदस्यो को दो देशी कट्टा, छः जिंदा कारतुस एवं दो मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया ।
कन्या सामाजिक जन सहयोग फाउंडेशन ट्रस्ट कमिटी के द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में महिला था0 प्र0 द्वारा महिला सशक्तिकरण/ उत्पीड़न/ जागरूकता एवं महिला सहायता हेतु Shakti App, ShaktiSquad इत्यादि के उपयोग के बारे में जानकारी दी गयी ।
लोहरदगा पुलिस द्वारा AHTU थाना कांड सं0-01/23 के वादिनि की बेटी, दामाद एवं बंधक बनाये गये दो अन्य मजदूर को बिहार के वैशाली जिला स्थित ईंट भट्ठा से सकुशल मुक्त कर बिहार से वापस लाया गया है एवं विधि सम्मत अग्रिम करवाई की जा रही है ।
सेन्हा थानांतर्गत आकाश गंगा एकेडमी पब्लिक  स्कूल के वार्षिकोत्सव पर महिला था0 प्र0 द्वारा छात्रा/महिला सुरक्षा, महिला जागरूकता एवं उसकी सहायता हेतु Shakti App, Shakti Squad Scooty के बारे मे जानकारी दी गई एवं चर्चा कि गयी ।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस-2023 के अवसर पर टाउन हॉल लोहरदगा में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में महिला था0प्र0 द्वारा महिला जागरूकता, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, Shakti Squad तथा अन्य महिला सम्बन्धी बातों पर चर्चा किया गया।
पु0 अधीक्षक लोहरदगा द्वारा सड़क सुरक्षा जागरुकता हेतु आज दि0-25/02/23 को +2 चु0 स्कूल लोहरदगा के बच्चों/बच्चियों को सड़क सुरक्षा संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही बच्चो को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने संबंधी शपथ दिलाया गया।
पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को मिले सूचना पर अनु0पु0 पदा0 लो0 के नेतृत्व में पु0नि0 किस्को अंचल, था0 प्र0 जोबांग कि उपस्थिति में टीम गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक एकड़ अफिम की खेती को नष्ट किया गया तथा NDPS Act. तहत कांड दर्ज किया गया ।
पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त लो0 की उपस्थिति में विज्ञान भवन लो0 में युवा सद्भावना मंच के बैनर तले प्रोफेशनल स्ट्रीट फोटोग्राफी के प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया तथा फोटोग्राफरो द्वारा युवाओं को फोटोग्राफी का प्रशिक्षण दिया गया।
पु0 अधी0 लो0 के निर्देश पर कुड़ू थाना के 3 कांडों में छापेमारी के दौरान 3अपराधियों को चोरी की मोटरसाइकिल एवं मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।पकड़े गए व्यक्ति PLFIसंगठन के सदस्य हैं एवं हथियार रखने बम फोड़ने जैसे संगीन अपराध में कांड दर्ज है
पु0 अधीक्षक लोहरदगा के निर्देशानुसार कुड़ू थाना के तीन कांडों मे SIT गठन कर लगातार छापेमारी की जा रही थी इसी क्रम में कालीपुर जंगल से PLFI हार्डकोर नक्सली कृष्णा यादव के दस्ते के 2सक्रिय सदस्य को हथियार एवं नक्सली पर्चा के साथ गिरफ्तार किया
पुलिस अधीक्षक द्वारा कंपोजिट कंट्रोल रूम, लोहरदगा  का औचक निरीक्षण किया गया जिसमे CCTV कैमरा, डायल-100/112, Media Cell, Vip Monitoring  एवं सी0सी0आर0 के कार्यों का निरीक्षण किया गया एवं सरस्वती पुजा विसर्जन को लेकर सतर्क रहने हेतु कहा गया।
पु0 अधीक्षक लोहरदगा को मिले सूचना पर अनु0पु0पदाधिकारी  एवं था0 प्र0 लोहरदगा के नेतृत्व में विशेष टीम ने छापेमारी कर मोटरसाइकिल चोर सरगना समेत कुल तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया तथा अभि0 की निशानदेही पर चोरी के 23 मोटरसाइकिल बरामद किया ।
शीला अग्रवाल स0 वि0 मंदिर स्कूल से छात्राओं का एक टीम महिला थाना आयी। जिसे महिला थाना प्र0 द्वारा छात्राओं को  महिला से संबंधित अपराध के विषय में तथा Good touch-Bad touch, Eve teasing, घरेलु हिंसा, प्रताड़ना इत्यादि विषय पर जानकारी दी गई।
भंडरा थाना कांड सं0-56/21 में पुलिस अधीक्षक, लोहरदगा के निर्देश पर कांड के अनुसंधानकर्ता द्वारा अपहृता नाबालिक लड़की को हिमांचल प्रदेश के कांगड़ा जिला से बरामद कर वापस लाया गया एवं प्राथ0 अभि0 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
लोहरदगा पुलिस द्वारा "सड़क सुरक्षा सप्ताह" के तहत आज दि0-16/01/23 को +2 नदिया हिन्दू उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा विषय पर पेन्टिंग एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित कर पुरस्कृत किया गया एवं यातायात की नियमो से अवगत कराया गया।
लोहरदगा पुलिस द्वारा "सड़क सुरक्षा सप्ताह" के तहत लगातार लोगो को जागरुक किया जा रहा है, इसी क्रम में आज 'RUN FOR ROAD SAFETY' का आयोजन किया गया एवं लोगो को हेलमेट/सीट बेल्ट लगाने,गाड़ी चलाते समय फोन का इस्तेमाल ना करने संबंधी जानकारी दी गई।
आज दि-14/01/23 सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों को पालन करने वाले लोगों को गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को माला पहना कर गलती का एहसास दिलाया गया और यातायात नियमो का पालन करने का अपिल किया
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत आज लोहरदगा पुलिस के द्वारा कस्तुरबा उ0 वि0 लोहरदगा के छात्राओं के साथ यातायात प्रभारी के नेतृत्व में प्रभात फेरी के माध्यम से आम लोगों को सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
आज दि0- 06.01.23 को पु0 अधीक्षक, लो0 के नेतृत्व में नक्सलियों के विरुद्ध सघन छापामारी अभियान बगरू थाना के हिसरी, बरचोरगाई तथा कोरगो में चलाया गया एवं पु0अधी0  ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं से अवगत हुए एवं समस्या सामाधान हेतू करवाई की बात कही