Public App Logo
Profile Picture

Atish Deepankar

@atishdeepankar884
572Followers
15Following
Video 0
Video 1
भागलपुर रेलवे स्टेशन पर 16 किलोग्राम संदिग्ध गांजा बरामद
बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख

*खबर सबसे पहले नक्षत्र समाचार+ ने चलाई* 
खबर पर Fono

𝗡𝗔𝗫𝗔𝗧𝗥𝗔 𝗦𝗔𝗠𝗔𝗖𝗛𝗔𝗥+ 

𝗧𝗔𝗧𝗔 𝗦𝗞𝗬 (𝗣𝗟𝗔𝗬) चैनल नंबर 1142, 𝗚𝗧𝗣𝗟 चैनल नंबर-𝟮𝟲𝟴 ,𝗦𝗜𝗧𝗜 केबल बिहार चैनल नंबर- 𝟮𝟯𝟬, 𝗝𝗜𝗢 𝗧𝗩 𝗠𝗢𝗕𝗜𝗟𝗘 𝗔𝗣𝗣 और 𝗢𝗧𝗧 प्लेटफॉर्म 𝗧𝗔𝗧𝗔 𝗕𝗜𝗡𝗚𝗘 सहित अन्य पर देख सकते हैं...
ब्रेकिंग भागलपुर 

भागलपुर स्टेशन से 16 किलो संदिग्ध गांजा बरामद
कीमत करीब 8 लाख रुपये
लावारिस बैग से हुई बरामदगी
मामला जीआरपी भागलपुर को सौंपा गया

<nis:link nis:type=tag nis:id=bhagalpur nis:value=Bhagalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railway nis:value=Railway nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=station nis:value=Station nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=16kg nis:value=16kg nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=suspiciousganja nis:value=SuspiciousGanja nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=seized nis:value=Seized nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=value nis:value=Value nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=approx. nis:value=Approx. nis:enabled=true nis:link/> ₹8 Lakh
<nis:link nis:type=tag nis:id=abandoned nis:value=Abandoned nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bag nis:value=Bag nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=recovery nis:value=Recovery nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=case nis:value=Case nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=grpbhagalpur nis:value=GRPBhagalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=handedover nis:value=HandedOver nis:enabled=true nis:link/>
Video 4
Video 5
Video 6
Video 7
Video 8
Video 9
खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ निरीक्षण और कानूनी कार्रवाई
Video 11
विक्रमशिला पुल बंद होने से पहले डीएम ने किया घाटों का निरीक्षण 
फेरी सेवा और वैकल्पिक यातायात की तैयारियों का लिया जायजा
पुरी खबर कमेंट बॉक्स में....
.
विक्रमशिला सेतु के पुनर्निर्माण तक फेरी सेवा की दर तय
यात्री के लिए 35 और मोटरसाइकिल के लिए 50 रुपये निर्धारित

अतीश दीपंकर |

भागलपुर | विक्रमशिला सेतु के स्थायी पुनर्निर्माण तक लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए वैकल्पिक फेरी सेवा की दर निर्धारित कर दी गई है। 

प्रशासन की ओर से बड़े जहाज/नाव के माध्यम से फेरी सेवा संचालित की जाएगी। 

इसके लिए यात्री से 35 रुपये और मोटरसाइकिल के लिए 50 रुपये की दर तय की गई है।

दर निर्धारण को लेकर 29 सितंबर को अपर समाहर्ता, भागलपुर की अध्यक्षता में गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में फेरी सेवा संचालन के लिए नौ एजेंसियों से प्राप्त वित्तीय कोटेशन और प्रस्तावों की समीक्षा की गई। इसके बाद समिति के सदस्यों और जहाज संचालकों के साथ दर को लेकर वार्ता हुई। 

वार्ता के बाद प्रति यात्री 35 रुपये और प्रति मोटरसाइकिल 50 रुपये की दर पर सहमति बनी, जिसे समिति ने अनुमोदित कर दिया।

प्रशासन के अनुसार यात्रियों से 35 रुपये की राशि जहाज संचालक सीधे नहीं वसूलेंगे। यात्रियों की संख्या और जहाज की लदान क्षमता के आधार पर सरकार के स्तर से निर्धारित राशि का भुगतान किया जाएगा।

वहीं, मोटरसाइकिल के लिए निर्धारित 50 रुपये में से 35 रुपये यानी 70 प्रतिशत जहाज संचालक को मानदेय के रूप में दिया जाएगा, जबकि 15 रुपये यानी 30 प्रतिशत संबंधित सरकारी मद में जमा होंगे।

प्रशासन ने फेरी सेवा के सुरक्षित, सुचारु और व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों और संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विक्रमशिला पुल बंद होने से पहले वैकल्पिक यातायात और फेरी सेवा की तैयारी पूरी :DM
Video 15
47,958 वाहनों की जांच 
750 से अधिक गिरफ्तार

अपराध नियंत्रण हेतु कड़ी पहल, पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

<nis:link nis:type=tag nis:id=47,958 nis:value=47,958 nis:enabled=true nis:link/> vehicles <nis:link nis:type=tag nis:id=checked nis:value=checked nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=750 nis:value=750 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=arrests nis:value=arrests nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crime nis:value=Crime nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=control nis:value=control nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=strict nis:value=strict nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=initiative nis:value=initiative nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=police nis:value=Police nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=stepped_up nis:value=stepped_up nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=surveillance nis:value=surveillance nis:enabled=true nis:link/>
Video 17
गंडक ने बढ़ाई बिहार की टेंशन, बराज से छोड़ा गया 5.43 लाख क्यूसेक पानी, चंपारण के गांवों में घुसा पानी..

✍️ अतीश दीपंकर |

Bihar Flood Alert: बिहार में बाढ़ का संकट एक बार फिर गहराने लगा है. नेपाल के तराई इलाकों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से गंडक नदी उफान पर है. वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 5 लाख 43 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है. लगातार भारी डिस्चार्ज से नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार पहुंच गया है.

इसका सबसे ज्यादा असर गंडक के तटवर्ती इलाकों में दिख रहा है. पूर्वी चंपारण के अरेराज अनुमंडल में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है. वहीं, बगहा शहर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है.

अरेराज के दर्जनों गांवों पर बाढ़ और कटाव का खतरा
दो दिनों से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद अरेराज अनुमंडल के गंडक दियारा और तटीय इलाकों में स्थिति संवेदनशील हो गई है. सोमवार सुबह तक कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ने की आशंका है.

सरेया, मिश्रौलिया, पुछरिया, बिंद टोली और नवादा समेत निचले इलाकों में पानी पहुंचने लगा है. खेतों में बाढ़ का पानी घुस गया है. बस्तियों में भी पानी आने का खतरा बना हुआ है.

ग्रामीण मवेशियों और जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं. लोगों में चिंता और दहशत का माहौल है.`

चंपारण से वैशाली तक तटबंधों की निगरानी
जल संसाधन विभाग ने सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया है. चंपारण से वैशाली तक तटबंधों की लगातार निगरानी की जा रही है.

अरेराज एसडीएम सुजीत कुमार खुद प्रभावित इलाकों का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने संवेदनशील तटबंधों का स्थलीय निरीक्षण भी किया है. अधिकारियों को कटाव और रिसाव पर 24 घंटे नजर रखने का निर्देश दिया गया है.

सीओ ने ग्रामीणों से की सुरक्षित जगह जाने की अपील
अरेराज सीओ विनोद कुमार पाण्डेय राजस्व कर्मियों के साथ तटीय गांवों में लगातार संपर्क कर रहे हैं. वह ग्रामीणों से स्थिति की जानकारी ले रहे हैं.

सीओ ने लोगों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने को कहा गया है.

नावें रिजर्व, राहत-बचाव की तैयारी तेज
संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सरकारी और निजी नावों को रिजर्व रखा गया है. प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई की तैयारी की जा रही है. शुद्ध पेयजल और मेडिकल टीमों की भी व्यवस्था की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि हर स्थिति से निपटने के लिए तैयारी पूरी रखी गई है.

बगहा के कई इलाकों में घरों में घुसा पानी
पश्चिमी चंपारण में भी गंडक का असर तेज है. वाल्मीकिनगर, बगहा-2, बगहा-1, पिपरासी, मधुबनी, ठकराहा, भितहा, योगापट्टी, बैरिया और नौतन के दियारा क्षेत्रों में सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है. बगहा-वाल्मीकिनगर पथ भी पानी में डूब गया है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

VTR में भी फैला बाढ़ का पानी
वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व यानी VTR के जंगल क्षेत्र में भी पानी फैल गया है. पानी बढ़ने के कारण जंगली जानवर जंगल से बाहर निकलकर सुरक्षित ठिकानों की तलाश कर रहे हैं.

गंडक के साथ इन नदियों का भी बढ़ा जलस्तर
गंडक के अलावा बागमती और कोसी नदी का जलस्तर भी बढ़ रहा है. पूर्वी चंपारण, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल और सहरसा के कई गांव प्रभावित हुए हैं. नदी किनारे और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.
गंडक ने बढ़ाई बिहार की टेंशन, बराज से छोड़ा गया 5.43 लाख क्यूसेक पानी, चंपारण के गांवों में घुसा पानी https://imnb.org/?p=250985

एजेंसी
IMNB
इंडिया मीडिया नेटवर्क ब्यूरो
Video 19
Video 20
Video 21
Video 22
Video 23
Video 24