Public App Logo
Profile Picture

Rakesh Dhamu Suthar

@rakeshdhamu
92563Followers
5Following
🔰 तबादलों पर छूट की समय सीमा बढ़ाई

 - अब 10 जुलाई तक तबादलों में छूट
 - प्रशासनिक सुधार विभाग ने जारी किए आदेश
 - पहले 5 जुलाई तक थी तबादलों की समय सीमा

BJP Rajasthan Bhajanlal Sharma Government of Rajasthan <nis:link nis:type=tag nis:id=rakeshdhamu nis:value=RakeshDhamu nis:enabled=true nis:link/>
🔰 नोहर फीडर में कथित दूषित पानी के विरोध में किसानों की महापंचायत,10 दिन का अल्टीमेटम

 🔰 13 जुलाई को हेड की ओर कूच की चेतावनी

🔲 नोहर (राकेश धामू)- नोहर फीडर पेयजल नहर में हरियाणा की ओर से कथित रूप से सेम का दूषित पानी छोड़ने की तैयारी को लेकर किए गए निर्माण के विरोध में मंगलवार को फेफाना गांव में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले विशाल महापंचायत आयोजित हुई। महापंचायत में क्षेत्रभर से सेंकड़ों किसान पहुंचे। सुबह 10 बजे से किसानों का पहुंचना शुरू हो गया और दोपहर 12 बजे तक आयोजन स्थल पर लगाया गया पंडाल पूरी तरह भर गया। महापंचायत को संबोधित करते हुए नोहर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि मामला संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सबसे पहले इस संबंध में मुख्यमंत्री व उच्च अधिकारियों को पत्र भेज कर अवगत कराया था। मगर सिंचाई विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते हरियाणा लगभग निर्माण कार्य पूरा करने में सफल रहा। अधिकारी आपस में पत्र-पत्र का खेल खेलते रहे उधर हरियाणा ने डेन का पानी डालने के लिए निर्माण पूरा कर लिया उन्होंने कहा कि यह केवल किसानों का नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के पेयजल और जनस्वास्थ्य का मुद्दा है। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि वे हर संघर्ष में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की नहरे में पानी नहीं है किसानों की फैसले लम्बे समय से प्रभावित हो रही है । मगर सुनवाई करने वाला कोई नहीं है।‌महापंचायत को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिलाध्यक्ष मंगेज चौधरी ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार नोहर फीडर  नहर में सेम का जहरीला और प्रदूषित पानी छोड़ने के लिए निर्माण कार्य करवाया है। उन्होंने कहा कि यदि यह पानी नहर में छोड़ा गया तो इससे लाखों लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा पैदा होगा तथा कैंसर जैसी घातक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि जब तक कथित अवैध निर्माण को पूरी तरह हटाया नहीं जाता, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा। मंगेज चौधरी ने आरोप लगाया कि राजस्थान की बिना अनुमति के राजस्थान की भूमि पर हरियाणा लगातार निर्माण कार्य करता रहा मगर राजस्थान की सरकार व अधिकारी सोए रहे। मंगेज ने कहा कि हरियाणा डेन का पानी छोड़ने के लिए करीब-करीब निर्माण कार्य पूरा कर चुका है निर्माण कार्य पूरा होने के बाद किसानों को गुमराह करने के लिए निर्माण कार्य बंद करने का पत्र जारी किया जा रहा है। महापंचायत के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई वार्ता के बाद किसानों ने प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया। चेतावनी दी गई कि यदि इस अवधि में कथित अवैध निर्माण नहीं हटाया गया तो 13 जुलाई को जनानिया में हजारों किसान एकत्र होकर नोहर फीडर हेड की ओर कूच करेंगे और आंदोलन को निर्णायक रूप दिया जाएगा। वार्ता में एसपी गीता चोधरी,एसडीएम राहुल श्रीवास्तव व  सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद थे। महापंचायत में अन्य वक्ताओं ने कहा कि यह लड़ाई केवल किसानों की नहीं बल्कि क्षेत्र के लाखों लोगों के स्वच्छ पेयजल, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। उन्होंने सरकार से तत्काल  निर्माण कार्य हटवाने और नहर को प्रदूषण से बचाने की मांग की। महापंचायत में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मनीष मक्कासर,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रवण तवर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनवारी सुथार, निहाल सिंह कड़वासरा,किसान सभा फेफाना के अध्यक्ष सुभाष, उपाध्यक्ष इमरान, प्रदीप पुरोहित,सवाई राजपूत, कुलदीप, सज्जन गोदारा, अमित ढाका, विक्रम गोदारा, संदीप सहू, मोहन भाम्भू, रायसिंह डूडी, राजेश डूडी, दलीप सहू, कृष्ण बैनिवाल,युवा नेता राजेश कदोई,सुरेश स्वामी, बलबीर सहारण,  मनीराम नायक,  श्योवीर ज्याणी, विकास सहारण, जिंदरपाल गोदारा, रामनिवास सिहाग, बादल सरदार, महबूब आइतन, विनोद गोदारा सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और किसान नेताओं ने संबोधित किया। महापंचायत में एक स्वर से कहा गया कि यदि किसानों की मांगों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर प्रशासन को तीन सूत्री मांग पत्र दिया गया जिसमें हरियाणा द्वारा करवाए गए निर्माण कार्य को हटाने, नोहर फीडर में बन रहे पक्के खालो की जांच कर गुणवत्तापूर्ण कार्य करवाने व नोहर फीडर में पूरा सिंचाई पानी देने की मांग की गई।
Video 2
🔰 जन Tv राजस्थान

नोहर में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़
🔰 पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची सेवा के साथ राष्ट्र सेवा है

🔰 जांगिड़ सुथार धर्मशाला में निःशुल्क चिकित्सा परा...
कल मेरे <nis:link nis:type=tag nis:id=जन्मदिन nis:value=जन्मदिन nis:enabled=true nis:link/> के अवसर पर फोन,मैसेज व सोशल मीडिया पर बधाई देने वाले सभी बड़े बुजुर्गों,अधिकारियों ओर प्रिय पत्रकार साथ...
🔰 जन टीवी राजस्थान के बेदाग व सफलतापूर्वक 14 साल पूर्ण होने पर सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज आपका अपना ...
🔰 हत्या के प्रयास करने के मामले में फरार 11 हजार रूपये का इनामी सहित दो अपराधी गिरफ्तार

🔰 पूर्व में 7 आरोपियों को गिरफ्...
🔰 हनुमानगढ़-
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पहुंचे पल्लू
SBI शाखा में पहुंचे कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा, 
फसल बीमा योजना क...
सभी पत्रकार साथियों को विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की बधाई 💐💐
💢 विद्यालय का उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम

🔰 राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने एक बार फिर से लहराया परचम

...
🔰 हनुमानगढ़ में हुआ भीषण सड़क हादसा

🔰 3 महिलाओं की मौत,18 लोग हुए घायल

🔲 नोहर (राकेश धामू)-
नोहर थाना क्षेत्र में हुआ सड़...
नोहर-
हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक पहुंचे नोहर

प्रेस वार्ता में कई मामलों का किया खुलासा

हनुमानगढ़ के जिला पुलिस अधीक्षक नरे...
Video 13
Video 14
होली की हार्दिक शुभकामनाएं... 💐🎉
होली की हार्दिक शुभकामनाएं... 💐🎉
🔰 वास्तुकला और शिल्पकला कौशल में सर्वश्रेष्ठ एवं सृष्टि के रचयिता देवशिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती पर आप सभी ...
🔰 जन Tv राजस्थान
(जन जन की आवाज)

🔳 नोहर(हनुमानगढ़)-
भारतीय सेना के जवान सुरेश कुमार ज्याणी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अ...
🔰 जन Tv राजस्थान
भारतीय सेना के जवान सुरेश कुमार ज्याणी शहीद,पैतृक गांव <nis:link nis:type=tag nis:id=फेफाना nis:value=फेफाना nis:enabled=true nis:link/> पहुंची पार्थिव देह...
🔰 शहीद सुरेश कुमार की पार्थिव देह पहुंची नोहर,पैतृक गांव फेफाना के लिए रवाना...
🔰 लेह-लद्दाख में तैनात <nis:link nis:type=tag nis:id=फेफाना nis:value=फेफाना nis:enabled=true nis:link/> का लाल शहीद

🔲 फेफाना(हनुमानगढ़)- भारतीय सेना की 21 जाट रेजिमेंट में तैनात गांव के जवान सु...
💐💐
🔰 <nis:link nis:type=tag nis:id=newsalert: nis:value=NewsAlert: nis:enabled=true nis:link/> PM मोदी कल भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर लखनऊ में दोपहर 2:30 बजे ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ ...
🔰 हनुमानगढ़ में 29 दिसंबर से निःशुल्क क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर, जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर विमोचन

🔲 हनुमानगढ़-
र...