Public App Logo
Profile Picture

Divan Chand

@divanchand720
15Followers
0Following
*वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 “एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी मऊ श्री आनन्द वर्धन, एवं पुलिस अधीक्षक मऊ श्री कमलेश बहादुर, अपर जिलाधिकारी श्री प्रवेन्द्र कुमार व अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाइन परिसर में किया वृक्षारोपण-*

आज दिनांक 12/07/2026 को प्रदेश सरकार द्वारा संचालित वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026 "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत आज पुलिस लाइन, मऊ में जिलाधिकारी मऊ एवं पुलिस अधीक्षक मऊ द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मऊ ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण एवं संवर्धन भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाने तथा उसकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, प्रदूषण नियंत्रण एवं मानव जीवन को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा कर्मचारियों द्वारा विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के निर्माण हेतु सामूहिक रूप से संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नितेश प्रताप सिंह व अन्य क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक अरुण कुमार सिंह पुलिस लाइन के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 साथ ही साथ जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने अपने थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

इस दौरान जनपद मऊ पुलिस द्वारा कुल 5180 विभिन्न प्रजातियो के पौधों का वृक्षारोपण किया गया ।
जनपद मऊ पुलिस द्वारा जनपद को हरा-भरा एवं स्वच्छ बनाने के उद्देश्य से भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे
जनपद मऊ के स्कूटी एजेंसी में जब भी जाएं तो आप रहे सावधान नहीं तो आपके साथ भी यह गलत कृत्य हो सकता है
स्कूटी एजेंसी वाला का कर्मचारी एक मुस्लिम महिला का रेप को लेकर, अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनूप कुमार ने दी जानकारी
शीर्षक: प्रभु श्रीराम मंदिर में वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ मऊ में कांग्रेस का हल्लाबोल, आजमगढ़ मोड़ से रोडवेज तक निकाली शांतिपूर्ण पदयात्रा

मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय राय के आह्वान पर आज मऊ जिले में देश-दुनिया के करोड़ों सनातनियों और रामभक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली तानाशाही व भ्रष्ट व्यवस्था के खिलाफ एक विशाल और शांतिपूर्ण आंदोलन व पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

'रामभक्तों की गाढ़ी कमाई में धांधली बर्दाश्त नहीं'
इस अवसर पर उपस्थित सम्मानित कांग्रेसजनों, प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों, ऊर्जावान कार्यकर्ताओं, अग्रिम संगठनों के साथियों तथा न्यायप्रिय सनातन धर्मी रामभक्तों को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि अयोध्या स्थित पावन एवं आराध्य प्रभु श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की चोरी और अभूतपूर्व वित्तीय अनियमितताओं की खबरों ने देश-दुनिया के करोड़ों रामभक्तों की आस्था को झकझोर कर रख दिया है। जिस आस्था और समर्पण के साथ देश की जनता ने अपनी गाढ़ी कमाई का अंश प्रभु के चरणों में अर्पित किया, उसमें इस प्रकार की धांधली ने हर सच्चे रामभक्त के दिल को गहरे जख्म दिए हैं।

इस दौरान उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने वर्तमान सरकार की नीतियों और व्यवस्था के खिलाफ मुखर होते हुए निम्नलिखित तीन प्रमुख माँगें रखीं:

न्यायिक जाँच: आस्था से खिलवाड़ करने वाली इस पूरी घटना की माननीय उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की देखरेख में निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध जाँच कराई जाए।

ट्रस्ट को भंग करना: वर्तमान विवादित ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाए।

शंकराचार्यों को कमान: सनातन धर्म के सर्वोच्च मार्गदर्शक चारों पीठों के परमपूज्य शंकराचार्यों एवं श्रीराम मंदिर के सम्मानित महंतों को मंदिर प्रबंधन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जाए।

भाजपा के 'आस्था व्यापार' पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव का करारा प्रहार

पदयात्रा के समापन पर महादेव मंदिर के प्रांगण में आक्रोशित जनसमूह और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजमंगल यादव ने भाजपा सरकार और मंदिर ट्रस्ट पर बेहद तीखा और चौतरफा हमला बोला। उन्होंने गरजते हुए कहा, "जो लोग कल तक 'राम नाम' का नारा लगाकर सत्ता के शीर्ष तक पहुंचे, आज उन्हीं के राज में प्रभु श्रीराम के दरबार में चढ़ावे की चोरी हो रही है। यह केवल वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार का मामला नहीं है, बल्कि यह देश और दुनिया के अरबों सनातनियों की अटूट आस्था के साथ किया गया इतिहास का सबसे बड़ा विश्वासघात है।"

राजमंगल यादव ने आगे कहा कि देश के अत्यंत गरीब, मजदूर, किसान और आम नागरिकों ने अपने पेट को काटकर, अपनी गाढ़ी कमाई का एक-एक रुपया पावन राम मंदिर के निर्माण के लिए इस पवित्र विश्वास के साथ दान किया था कि वहाँ मर्यादा पुरुषोत्तम का भव्य और पवित्र धाम बनेगा। लेकिन आज वर्तमान सरकार के संरक्षण में बैठे चंद मठाधीशों और भ्रष्ट अधिकारियों ने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। राम मंदिर के धन में धांधली करने वालों का चेहरा बेनकाब हो चुका है और उत्तर प्रदेश की जनता इस अधर्म को कभी माफ नहीं करेगी।

भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा, "कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। जब तक वर्तमान विवादित और दागी ट्रस्ट को तत्काल प्रभाव से भंग नहीं किया जाता, जब तक इसकी जाँच माननीय उच्च न्यायालय के सिटिंग जज की निगरानी में तय समय सीमा के भीतर नहीं होती, और जब तक मंदिर प्रबंधन की पूरी कमान हमारे चारों पीठों के परमपूज्य शंकराचार्यों व सम्मानित संतों को नहीं सौंप दी जाती, तब तक मऊ की सड़कों से लेकर लखनऊ और दिल्ली की संसद तक कांग्रेस का यह न्यायप्रिय आंदोलन जारी रहेगा। हम हर सच्चे रामभक्त की आस्था की रक्षा के लिए संकल्पित हैं।"

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश ठाकुर उदयप्रताप राय कैलास चौहान मनोज गिहार शिवाजी कन्नौजिया  हफिजुरहमान प्रमोद सिंह महेंद्र सोनकर अमन गिहार फहद क़ादिर बंदना पाण्डे महक पाण्डे  जावेद खान प्रेम शीला शैदूरहमान पहलवान गुलशन कुमार राजू फ़ारूक़ी संजय साहु संचिता नंन्द सुरेश राजभर रामविलास मौर्य सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय रामभक्त उपस्थित रहे।
मोहम्मदाबाद गोहाना बी एस पी सभा में जनसैलाब देखने लायक है
सु श्री मायावती छठवीं बार 2017 में मुख्यमंत्री बनना तय
बीबीपुर गांव में ब्रिगेडियर उस्मान साहब की शहादत दिवस पर सदर विधायक अब्बास अंसारी ने मीडिया से क्या कहा
मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गजियापुर घाघरा नदी में दो बहनों की डूब कर हुई मौ<nis:link nis:type=tag nis:id=#####त nis:value=#####त nis:enabled=true nis:link/> पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने दिया अपडेट
मधुबन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग़ाज़ीयापुर घाघरा नदी में दो बहनों का डूबने से हुए मौत पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार की बाइट
हलधरपुर थाना के अंतर्गत अईलख गांव में हुई चली गोली क्या वीडियो हुआ वायरल
लखनऊ अलीगंज में हुए कोचिंग में अग्निकांड को लेकर मऊ कांग्रेस जिला अध्यक्ष राज मंगल यादव ने बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
पिड़वल मोड पर बोलेरो से 50 वर्षी शांति देवी की हुई मौ<nis:link nis:type=tag nis:id=########त nis:value=########त nis:enabled=true nis:link/> को लेकर जमकर हुआ पथराव
कलेक्ट्रेट सभागार कछ भारत १२में दया शंकर सी ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
दुबारी में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ली एम्बुलेंस चालक की जान पर ASP अनूप कुमार की बाइट
नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी पंकज राय ने संभाला पदभार
मऊ पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश बहादुर जी ने हलधरपुर थाना अध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से किया लाइन हाजिर
हलधरपुर थाने के एस एच ओ को पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर जी द्वारा किया गया लाइन हाजिर
जनपद मऊ के चक जीवन गांव का 30 वर्षीय व्यक्ति का तरकुल से गिरने से हुई मौ<nis:link nis:type=tag nis:id=####त nis:value=####त nis:enabled=true nis:link/>
हलधरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मृतक राम जन्म राजभर की बिटिया ने कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर से कहा कि मौत का बदला मौत चाहि...
जनपद मऊ के चक जीवन गांव का अवधेश सोनकर जिसकी उम्र 30 साल है जो की तरकुल के पेड़ से ताड़ी उतारने के दौरान गिरने से हुई मौ...
श्रम मंत्री अनिल राजभर अखिलेश यादव को दिखाया आईना
थाना हलधरपुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अइलख जगदीशपुर में हुई घटना तथा की जा रही कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक श्र...
सड़क सुरक्षा को लेकर मऊ सि ओ सिटी कृष राजपूत ने क्या कहा
सड़क सुरक्षा को लेकर मऊ जिलाधिकारी हुए सतर्क
विहार का शातिर बाईक चोर चढ़ा पुलिस के हाथ