Public App Logo
Profile Picture

Rajesh Kumar Yadav

@rky.cpiml
134912Followers
11Following
फॉरवर्ड ब्लॉक' ने आज बेंगाबाद प्रखंड के बोरोटांड़ में भू-माफियाओं के बढ़ते आतंक के खिलाफ प्रतिवाद सभा व मार्च आयोजित कर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत करते हुए वहां 4 अगस्त को हुई घटना के पीड़ित परिवार द्वारा दिए गए आवेदन पर कार्रवाई की मांग की।
फारवर्ड ब्लॉक ने बंद पत्थर खदानों को भरवाने या जमा पानी से सिंचाई और मत्स्यपालन करने की मांग की! कहा, पत्थर निकालने के बाद यूं ही छोड़ दिए गए खदान सुरक्षा के लिए भी खतरनाक।
वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना गरीब फुटपाथी दुकानदारों को उजाड़ना गलत, सरकार मुआवजा सहित दुकानों की व्यवस्था करे- AIFB. 
कहा, सोनबाद में फुटपाथी दुकानदारों को उजाड़ा गया, लेकिन वहीं भूदान की जमीन पर अवैध निर्माण करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं।
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने कोयला क्षेत्र में आए दिन अवैध खनन से गरीब मजदूरों की मौतों के लिए सरकार एवं सीआईएल की रोजगार विरोधी नीति को जिम्मेवार बताते हुए खनन क्षेत्र में अधिक-से-अधिक रोजगार देने की नीति बनाकर उसपर अमल करने की मांग की।
गांडेय के गोराडीह (फुलझरिया) में वज्रपात की घटना में 1 व्यक्ति झरी यादव और 2 जानवर मारे गए हैं। घटना के प्रति दुख और मृतक के प्रति श्रद्धांजलि! आए दिन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हम सरकार से सभी गांवों में तड़ित चालक लगाने की मांग करते हैं।
आज देशव्यापी आम हड़ताल के समर्थन में बेंगाबाद में 'ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक' तथा 'ऑल इंडिया अग्रगामी किसान सभा' ने बेंगाबाद की सड़कों पर जुलूस निकालकर प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष जोरदार कर अपनी मांगों को रखा!
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने आगामी 9 जुलाई को आहूत देशव्यापी आम हड़ताल को लेकर आज बेंगाबाद प्रखंड के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए कहा कि, केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ घोषित इस आम हड़ताल को चौतरफा समर्थन मिल रहा है।
9 जुलाई, देशव्यापी हड़ताल को लेकर फॉरवर्ड ब्लॉक ने आज सदर प्रखंड में अभियान चलाकर केंद्र सरकार से 4 काले कृषि कानूनों की तरह मजदूरों के खिलाफ लाए गए 4 लेबर कोड भी वापस करने और पुराने श्रम कानूनों को फिर से बहाल करने की मांग की।
फॉरवर्ड ब्लॉक ने गरीबों को 3 माह का अग्रिम राशन नहीं मिलने को राज्य सरकार की विफलता बताते हुए कहा है कि, केंद्र सरकार मजदूर विरोधी है, लेकिन झारखंड सरकार से भी लोगों की उम्मीदें टूट चुकी हैं। पार्टी 9 जुलाई, देशव्यापी हड़ताल का समर्थन करेगी
आज ऐतिहासिक हूल दिवस पर गांडेय में फॉरवर्ड ब्लॉक ने 'जनाधिकार सम्मेलन' का आयोजन कर सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो सहित अन्य अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। जल-जंगल-जमीन सहित जनता के अन्य वाजिब अधिकारों के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया
फुलझरिया पंचायत में जनता पानी, राशन सहित अन्य सवालों से जूझ रही है, लेकिन शासन प्रशासन या सांसद विधायक कोई सुध नहीं ले रहे हैं..
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने गांडेय प्रखंड में सरकार के आदेशानुसार तीन माह का अग्रिम राशन वितरण किए जाने में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए संबंधित अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से इसकी जांच और कार्रवाई तथा समुचित राशन का वितरण कराने की मांग की है।
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का 86वां स्थापना दिवस बेंगाबाद में मनाया गया, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने जन मुद्दों पर संघर्ष का संकल्प लिया।
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक कार्यकर्ताओं ने आज बेंगाबाद में पार्टी का 86वां स्थापना दिवस मनाते हुए देश की आजादी, पार्टी तथा जनसंघर्ष के शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही, जनता के ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
आज सदर प्रखंड के डमरगुरहा ग्राम में बड़ी तादाद में लोगों ने विभिन्न दलों का साथ छोड़ ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक का दामन थामते हुए पार्टी की एक स्थानीय ब्रांच और किसान सभा की कमिटी गठित कर जनसंघर्ष का संकल्प लिया।
*ताराटांड़ पंचायत का जर्जर संपर्क मार्ग और डमरगुरहा रास्ते की नदी में पुल बनाए सरकार- ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक।*
धरती आबा बिरसा मुंडा शहादत दिवस पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा कहा कि, उनके सपने अभी भी अधूरे हैं जिसे पूरा करने के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प हमें लेना चाहिए। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
गिरिडीह प्रखंड के चेंगरबासा में एक माह का राशन गायब किए जाने के खिलाफ स्थानीय लोग गोलबंद हुए हैं। जिला प्रशासन कार्रवाई करे!
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने सदर प्रखंड के डमरगुरहा तथा बेंगाबाद प्रखंड के जगनुडीह में जले हुए बिजली के ट्रांसफार्मर बदलने की मांग करते हुए कहा है कि, ट्रांसफार्मर जलने से दोनों ही गांवों के लोग काफी परेशानी झेल रहे हैं।
ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक ने झामुमो नेता शोभा यादव जी के असामयिक निधन पर शोक श्रद्धांजलि दी।
गिरिडीह अंचल अंतर्गत पारियाना में सरकारी जमीन की लूट रोककर उसे गरीब भूमिहीनों में बांटा जाय - फॉरवर्ड ब्लॉक!
आज संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर देशव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत झंडा मैदान, गिरिडीह में ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक तथा 'टीयूसीसी' की ओर से अपील..
AIFB की एक टीम ने आज बेंगाबाद का दौरा कर वहां कल से चल रही अतिक्रमण के नाम कार्रवाई में कई गरीब दुकानदारों को बिना पर्याप्त मौका दिए उजाड़कर उनकी जीविका को नष्ट करने सहित कई अन्य शिकायतों का जायजा लेकर उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की।
मई दिवस पर 'ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक' का झंडा मैदान गिरिडीह में कार्यक्रम! मजदूर विरोधी लेबर कोड वापस लो! मनरेगा मजदूरों को 600 रु मजदूरी निर्धारित करो!! सभी मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी करो!!!
गिरिडीह-पचंबा फोरलेन सड़क का रुका हुआ काम शुरू होने पर ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव ने दी लोगों को बधाई। कहा, जन आंदोलन में लोगों की सहभागिता से ही यह संभव हुआ। प्राक्कलन के अनुसार बनानी होगी सड़क।